इग्नू की नई डिजिटल पहल: अब ऑनलाइन जमा होंगे असाइनमेंट, 20 नवंबर तक ऐसे करें अपलोड
जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए संबंधित असाइनमेंट अध्ययन केंद्र अथवा क्षेत्रीय केंद्र में हार्ड कॉपी के रूप में पहले ही जमा कर दिया है। उन्हें दोबारा असाइनमेंट जमा नहीं करना है।
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट प्रबंधन प्रणाली शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि यह डिजिटल पहल विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने की ऑनलाइन पार्वती प्राप्त करने और मूल्यांकन की स्थिति जानने में सुविधा होगी। जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे जमा करें ऑनलाइन असाइनमेंट
- असाइनमेंट के उत्तर हस्तलिखित हो
- पात्र विद्यार्थी अपने इग्नू समर्थ विद्यार्थी खाते में लॉगइन कर असाइनमेंट जमा कर सकते हैं
- प्रत्येक पाठ्यक्रम के सभी उत्तरों को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन करके अपलोड करना होगा
- प्रत्येक पीडीएफ फाइल का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए
- पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों का नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का कोड, पाठ्यक्रम कोड, क्षेत्रीय केंद्र का कोड एवं नाम और ईमेल पता लिखा हो
- अपलोड करने से पहले यह देख लें कि असाइनमेंट संबंधी कार्यक्रम पाठ्यक्रम और सत्र के लिए निर्धारित है।
- असाइनमेंट सफलतापूर्वक जमा होने के बाद ऑनलाइन पावती पोर्टल पर उपलब्ध होगी तथा विद्यार्थियों के ईमेल पते पर भेजी जाएगी
- विद्यार्थी अपने समर्थ खाते के माध्यम से असाइनमेंट के मूल्यांकन की स्थिति देख सकेंगे
- असाइनमेंट ईमेल के माध्यम से क्षेत्रीय केन्द्र या विश्वविद्यालय के किसी अन्य कार्यालय को ना भेजें क्योंकि ईमेल से भेजे गए असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे
इन विद्यार्थियों को दोबारा असाइनमेंट जमा नहीं करना
- जिन विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम का असाइनमेंट पहले ही उत्तीर्ण कर लिया है उन्हें उसे दोबारा जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
- जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए संबंधित असाइनमेंट अध्ययन केंद्र अथवा क्षेत्रीय केंद्र में हार्ड कॉपी के रूप में पहले ही जमा कर दिया है