फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh grandsons engagement card out

यूपी: कल्याण सिंह के नाती मंत्री संदीप सिंह- उनके छोटे भाई की सगाई का कार्ड आया सामने, ये होंगी दुल्हनें

Fri, 30 Oct 2026 06:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 30 Oct 2026 06:36 PM IST
सार
Register For Event

यूपी के बेसिक के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई दिवाली के बाद 14 नवंबर को अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग स्थित तालानगरी मैदान पर होगी।

विज्ञापन
Kalyan Singh grandsons engagement card out
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंतजार खत्म हो गया है। लोग जानना चाह रहे हैं कि यूपी के बेसिकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी किससे हो रही है ? यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान-हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह के नातियों की सगाई का कार्ड छप गए हैं। यूपी के बेसिक के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई दिवाली के बाद 14 नवंबर को अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग स्थित तालानगरी मैदान पर होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के परिवार में नवंबर में मांगलिक आयोजन होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की सगाई एक ही दिन होगी। दोनों भाइयों की रिंग सेरेमनी 14 नवंबर को अलीगढ़ की ताला नगरी स्थित रामघाट कल्याण मार्ग पर आयोजित की जाएगी। परिवार की ओर से निमंत्रण पत्र भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


निमंत्रण पत्र के अनुसार, शनिवार को दोपहर 12 बजे से समारोह शुरू होगा। कार्यक्रम में संदीप सिंह की सगाई मेघना के साथ होगी। मेघना, विजय और अरुण चौधरी की पुत्री हैं। वहीं, सौरभ सिंह वर्मा की रिंग सेरेमनी अंतरा के साथ होगी। अंतरा, अनुराधा और देवेश त्यागी की पुत्री हैं। दोनों भाइयों की सगाई एक ही मंच से होगी। समारोह के बाद सहभोज का आयोजन भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से मेहमानों को न्योता
कल्याण परिवार की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में रामवती देवी, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की ओर से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। परिवार के इस आयोजन को लेकर रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। समारोह का आयोजन ताला नगरी में सेंट फिडेलिस स्कूल के पास निर्धारित किया गया है।

संदीप सिंह प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों भाइयों की सगाई एक ही दिन होने के कारण यह आयोजन परिवार के लिए खास माना जा रहा है।


27 नवंबर को दिल्ली में शादी की चर्चा
परिवार के इस मांगलिक आयोजन के बीच 27 नवंबर को दिल्ली में विवाह समारोह होने की भी चर्चा है। हालांकि, विवाह की तारीख और आयोजन स्थल की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। फिलहाल परिवार की ओर से 14 नवंबर को होने वाली रिंग सेरेमनी के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
सगाई का कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed