{"_id":"6ae46a72263769acdf04cc72","slug":"illegal-drainage-connection-in-aligarh-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ड्रेनेज लाइन से अवैध कनेक्शन पर नगर आयुक्त सख्त, इंग्राहम स्कूल के खिलाफ एफआईआर को कहा, कनेक्शन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ड्रेनेज लाइन से अवैध कनेक्शन पर नगर आयुक्त सख्त, इंग्राहम स्कूल के खिलाफ एफआईआर को कहा, कनेक्शन बंद
Fri, 30 Oct 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:29 PM IST
नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज लाइन में व्यवधान की शिकायत की जांच की गई। मौके पर पता चला कि इंग्राहम स्कूल से जुड़े खेत मालिक ने नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से अनधिकृत कनेक्शन कर पानी अपने खेत में पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
नाराजगी दिखाते नगर आयुक्त
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से अवैध कनेक्शन कर पानी खेत में ले जाना इंग्राहम स्कूल को भारी पड़ गया। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा खुद मौके पर पहुंच गए। जांच में नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से बिना अनुमति कनेक्शन किए जाने का मामला सामने आया। इस पर नगर आयुक्त ने अवैध कनेक्शन तत्काल बंद कराने और संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने दोपहर क्वार्सी बाईपास और मेलरोज बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज लाइन में व्यवधान की शिकायत की जांच की गई। मौके पर पता चला कि इंग्राहम स्कूल से जुड़े खेत मालिक ने नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से अनधिकृत कनेक्शन कर पानी अपने खेत में पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कनेक्शन तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था में किसी भी तरह का अवैध हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन