फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways contract driver climbed on mobile tower

अलीगढ़: रोडवेज संविदा चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, सीजेपी की तर्ज पर बनाई 'डीजेपी'

Tue, 08 Sep 2026 12:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 PM IST
सार
Register For Event

मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
Roadways contract driver climbed on mobile tower
मोबाइल टावर पर चढ़ा रोडवेज चालक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करीब 6 घंटे बाद प्रशासन ने राजू सैनी को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और बातचीत के लिए पुलिस क्वार्सी थाने ले गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा और सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के आश्वासन के बाद राजू सैनी टावर से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


राजू सैनी रावण टीला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राजू सैनी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सीजेपी की तर्ज पर बनाई डीजेपी यानी ड्राइवर जनता पार्टी
मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है। चालक वीडियो में डीजेपी के साथ आने के लिए ड्राइवरों से कह रहा है। बैनर में लिखा है कि डीजेपी ड्राइवर जनता पार्टी ... ड्राइवरों पर हो रहे अत्याचार, अब नहीं सहेंगे अपनी सरकार... चाहे शहीद होना पड़े में तट पर तैयार हूं... बीजेपी पार्टी हमेशा रहे। बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed