फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan; sugar prices rise by 1,000 per quintal in five days

चीनी के दाम में उछाल : रक्षाबंधन से पहले मिठास हुई कड़वी, पांच दिन में 1000 रुपये क्विंटल महंगी हुई चीनी

Fri, 21 Aug 2026 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2026 12:27 PM IST
सार
Register For Event

Prayagraj Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले प्रयागराज में चीनी के दाम ने लोगों की मिठास कर दी कड़वी। महज एक सप्ताह में चीनी के भाव में 1000 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया है। फुटकर बाजार में चीनी 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दाम से गृहणियां ही नहीं, मिठाई कारोबारी भी हैरान हैं। कारोबारियों ने चेताया है कि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो कीमतों में और तेजी आ सकती है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan; sugar prices rise by 1,000 per quintal in five days
चीनी के दाम बढ़े। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे प्रयागराज के लोगों और मिठाई कारोबारियों के लिए एक बुरी खबर है। त्योहार के ठीक मुहाने पर चीनी के दाम आसमान छूने लगे हैं, जिससे लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है। सप्ताह भर में ही चीनी के दाम में 1000 रुपये प्रति क्विंटल की बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खुद कारोबारी भी हैरत में हैं।

विज्ञापन


संगम नगरी के फुटकर बाजारों में चीनी के तेवर आसमान छू रहे हैं और दाम सीधे 65 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी का कहना है कि यदि समय रहते सरकार ने चीनी के आयात पर इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट या स्टॉक लिमिट को लेकर कड़े कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में कीमतें और अधिक भड़क सकती हैं, जिससे राखी का त्योहार फीका पड़ सकता है।
विज्ञापन


मिठाई कारोबारी हीरा हलवाई एंड संस के रोहित गुप्ता ने बताया कि चीनी का दाम लगातार बढ़ रहा है। इस माह रक्षाबंधन भी है। उपभोक्ताओं पर चोट न पड़े इसे देखते हुए पर्व के बाद मिठाईयों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। चीनी के थोक कारोबारी उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन की वजह से चीनी की मांग बढ़ी है। गृहणी पुषांजलि सिंह ने बताया कि समझ में ही नहीं आ रहा कि चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। पिछले माह 50 रुपये किलो इसका दाम था जो बढ़कर 65 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में थोक रेट 4600 तो अब 6200 रुपये प्रति क्विंटल

थोक कारोबारी अमित गुप्ता का कहना है कि सिर्फ 5 दिनों में चीनी 1000 रुपये क्विंटल तक बढ़ गई है। चीनी मिलों की तरफ से कीमतों में कमी की संभावना नहीं दिख रही है। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी जुलाई के पहले सप्ताह से ही दिखने लगी थी। तब चीनी 4600 रुपये प्रति क्विंटल थी। अगस्त के पहले हफ्ते में कीमतें 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंची थीं। बीते पांच दिनों में प्रति क्विंटल 1000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि एथेनॉल की बढ़ती मांग के चलते मिलों का झुकाव गन्ने के रस और शीरे को सीधे उधर डायवर्ट करने की तरफ भी रहा है, जिससे बाजार में चीनी की आवक पर ब्रेक लगा है। अभी चीनी का दाम और बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed