{"_id":"6a87f5799b92e1246a0acc19","slug":"two-kanwariyas-riding-a-tractor-trolley-died-after-being-hit-by-a-truck-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत और कई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत और कई गंभीर घायल
Fri, 21 Aug 2026 12:21 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:21 PM IST
बमिहाना गांव से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं के दातागंज के डांडी घाट के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बमिहाना गांव से कांवड़ लेने गए 15 कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली में शुक्रवार सुबह नवादा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बमिहाना गांव से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं के दातागंज के डांडी घाट के लिए रवाना हुआ था। वहां से रामगंगा नदी से जल लेकर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सभी अपने गांव के शिव मंदिर के लिए लौट रहे थे। नवादा मोड़ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर पहले दातागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे कांवड़ लेकर चल रहे शिवम मिश्रा समेत कुछ अन्य साथी भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। कुछ घायलों को बरेली ले जाया गया, जहां बमिहाना निवासी अमन (20) और गुड्डू (30) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का जैतीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर किया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन