फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man visiting for pilgrimage dies after being bitten by a venomous creature

Ambedkar Nagar News: जियारत के लिए आए युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत

Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young man visiting for pilgrimage dies after being bitten by a venomous creature
बसखारी/सद्दरपुर। बसखारी क्षेत्र के किछौछा दरगाह स्थित कर्बला मैदान में जियारत के लिए आए कुशीनगर के 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर शाम जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। स्थानीय लोग सांप के काटने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया क्षेत्र के ग्राम परेवाटार निवासी निवासी मेराज (22) शुक्रवार को जियारत के लिए किछौछा स्थित दरगाह के कर्बला मैदान आए थे। इसी दौरान कर्बला मैदान पर झाड़ियों के निकट उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन कुशीनगर से देर रात किछौछा पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया। शनिवार को परिवार के लोगों ने पहले तो पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया और वह अपने साथ लेकर कुशीनगर चले गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मेराज पिछले काफी समय से बीमार था। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं। गोरखपुर में डायलिसिस कराते थे। 12 अगस्त रूहानी इलाज के लिए किछौछा दरगाह आए थे, तब से यही कमरा लेकर रह रहे थे। मृतक के पिता मुस्तफा, मां तैरुननिशा का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बड़े भाई सरफराज दुबई और सेराज कुवैत में रहते हैं।


सांप के काटने से महिला की मौत

जलालपुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के गणेशर गांव में शनिवार सुबह खेत में बने छप्परनुमा घर की साफ-सफाई के दौरान सांप के काटने से दुर्गावती (55) की मौत हो गई। गणेशर निवासी रामनारायण ने बताया कि उनकी पत्नी दुर्गावती देवी शनिवार सुबह पुराने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने सीमेंट-एल्बेस्टर के छप्पर की सफाई कर रही थीं। छप्पर के पीछे बने छोटे गड्ढे को वह मिट्टी डालकर बंद कर रही थीं। इसी दौरान गड्ढे के पास मौजूद सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed