फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaos ensued as soon as the overloaded trailer entered the market.

Azamgarh News: ओवरलोड ट्रेलर के बाजार में घुसते ही मची भगदड़

Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chaos ensued as soon as the overloaded trailer entered the market.
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में बृहस्पतिवार को खनन विभाग की टीम से बचकर भाग रहा ओवरलोड ट्रेलर अचानक बाजार में घुस गया। तेज रफ्तार ट्रेलर को अपनी ओर आता देख बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खनन विभाग की टीम बरदहा की ओर से ओवरलोड ट्रेलर का पीछा कर रही थी। चालक ट्रेलर को रोकने के बजाय तेज गति से भगाता रहा।
विज्ञापन

पीछा किए जाने के दौरान ट्रेलर फरिहा बाजार की ओर मुड़ गया और फरिहा चौक पहुंच गया। चौक पर भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेलर को रोककर पकड़ लिया गया। इसी बीच खनन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान ट्रेलर पर क्षमता से अधिक गिट्टी लदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर को फरिहा चौकी लाकर सीज कर दिया गया है। ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed