फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल

Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। अहैड़ा गांव के रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम पीछे से कार की टक्कर लगने से बाइक सवार असलम (36) निवासी हरचंदपुर, उसकी पत्नी समरीन और बेटा जुबैब घायल हो गए। घायल असलम की दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल जुबैब की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव शहबाज ने बताया कि शनिवार शाम उनके परिवार के असलम शनिवार शाम अपनी पत्नी समरीन और जुबैब के साथ बाइक से सामान लेने बागपत जा रहे थे। जैसे ही वे अहैड़ा रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने असलम की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार असलम, समरीन और जुबैब गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने असलम और जुबैब को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को दिल्ली के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान असलम की मौत हो गई। जबकि जुबैब को वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। असलम मजदूरी करते थे और उनके परिवार में चार बच्चे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed