फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: जाटों के सहारे जयंत ने अखिलेश को घेरा, मायावती का भी मिला साथ

Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयंत का नाम लिए बिना चवन्नी से रुपया बनाने के बाद भी गठबंधन तोड़कर जाने की बात कहते हुए तंज कसा तो रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जयंत भी खुलकर सामने आ गए। जयंत ने जाटों के सहारे अखिलेश को घेरा तो बसपा अध्यक्ष मायावती का भी उनको साथ मिला।
विज्ञापन

अखिलेश के बयान के कई दिन बाद चौधरी जयंत सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल दिए जाते। जाट समाज को टारगेट करना और यह कहना कि उनको एबीसीडी हमने सिखाई है। मैं इस अहंकार को करीब से देख चुका हूं। ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है।
विज्ञापन

अखिलेश के बयान को लेकर राजनीतिक खींचतान होती देख पूर्व सीएम व बसपा अध्यक्ष मायावती भी आगे आईं। उन्होंने भी ट्वीट किया कि सपा प्रमुख की ओर से अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी रालोद व उनके नेता के लिए इस तरह का बयान देना अमर्यादित व अति शर्मनाक है। इस तरह की अहंकारी व अलोकतांत्रिक बयानबाजी के लिए उन्हें स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार का अपमान करने पर पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मामला बढ़ता देख सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि चौधरी चरण सिंह के सम्मान को नेताजी ने सिर्फ शब्दों में ही नहीं, बल्कि संस्थाओं व फैसलों में भी उतारा है। मेरठ विवि को उनके नाम पर किया और लखनऊ एयरपोर्ट को उनके नाम पर करने का प्रस्ताव रखा। इनके अलावा भी काफी बातों का जिक्र किया गया।
सपा व रालोद के स्थानीय नेताओं में भी खींचतान
अखिलेश के बयान के बाद शुरू हुई बयानबाजी लखनऊ ही नहीं, स्थानीय स्तर पर भी सपा व रालोद नेताओं के बीच चल रही है। जाट समाज से ताल्लुक रखने वाले सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि रालोद में इतना ही जाट प्रेम है तो गांगनौली में 100 दिन से चल रहे धरने पर उनके नेता क्यों नहीं जाते हैं। उस धरने में सभी जाट बैठे हैं, फिर भी जयंत व रालोद नेता उनके आंदोलन में शामिल नहीं हुए। वहीं जयंत के निजी सचिव बीरपाल मलिक ने फेसबुक पर लिखा कि जो साथ आज नहीं, वह समाज का कभी नहीं। इस तरह जाटों के सहारे एक-दूसरे को घेरा जा रहा है।
अब अखिलेश बोले-भाजपा मायने भाग जाओ पाकिस्तान
फोटो----जेड में अखिलेश यादव के नाम से

सपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में योगी के बयान पर दिया जवाब, कहा, परिवार के पांच सांसद, मुस्लिम व कट्टर समाजवादी सांसदों की वजह से भाजपा नहीं कर पाई तोड़फोड़

सभी केंद्र
22 अगस्त

अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते है, ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से घबराए हुए हैं। इसीलिए वे पीडीए की परिभाषा बदलते हैं। सीएम मुख्यमंत्री आजकल बच्चों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बच्चों को गोदी में ले रहे है। चुनाव बाद उनके पास यह सब करने का बहुत समय हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। समाजवादी पार्टी दिव्यांगजनों के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सपा के संसदीय दल में कोई तोड़फोड़ नहीं कर पाई, उसकी वजह हमारे परिवार के ही पांच सांसद हैं। मुस्लिम सांसदों के साथ ही कट्टर समाजवादी सांसद होने के चलते भी भाजपा सफल नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि मेरठ में किसानों पर बड़े पैमाने पर अन्याय हुआ। जाति को टारगेट कर मारा पीटा गया, गालियां दी गईं। प्रयागराज में एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुआ था। उसके बाद भी शहर की हालत खराब है। गोरखपुर में तो हर बरसात में सड़क पर नाव चलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब सपा ने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा किया था, तब भाजपा के लोग तमाम बातें कर रहे थे। अब वो भी घोषणा कर रहे है। भाजपा झूठे वादे करती है। बिहार समेत अन्य राज्यों में वादा करके भी उन्होंने रुपये नहीं दिए। भाजपा के लोग कितने बड़े गुंडे निकले, स्कूल देखने जाने वालों से मारपीट कर रहे हैं।

---------
मायावती को अखिलेश का जवाब : सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती

कहा-जो दल सपा को घेर रहे, वे भाजपा से लड़ें
अखिलेश यादव से यह पूछा गया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तो सच बोलना भी गलत है। सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती है। समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है, तो निभाती है। समाजवादियों का साथ निभाने का इतिहास रहा है।

उन्होंने बसपा का बिना नाम लिए कहा कि सरकार भाजपा की है, लड़ाई भाजपा से है, इसलिए जो दल समाजवादी पार्टी को घेर रहे हैं, वे भाजपा से लड़ें। चीनी के दाम बहुत बढ़ गए हैं। मिठाई महंगी हो गई। मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। मुनाफे के लिए चीनी महंगी हो रही है।
-----------

कायम रहेगा हमारा मौजूदा गठबंधन
अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। हम लोगों की डबल तैयारी है। सपा का जो गठबंधन है, वही विधानसभा चुनाव में रहेगा।


-----------
पारा में डेयरी संचालकों के साथ हो रहा अन्याय

अखिलेश यादव ने कहा कि पारा में डेरी चलाने वालों को जगह भाजपा सरकार के समय ही दी गई थी। तब भाजपा सरकार ने लखनऊ का सबसे खराब इलाका मानकर वहां बसा दिया, लेकिन जब से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, तब से वह स्थान लखनऊ का प्रवेश द्वार बन गया। इन लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed