फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials inspected the arrangements for CM Yogi proposed program in Bareilly

बरेली: सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं, ग्राम प्रहरियों को करेंगे सम्मानित

Mon, 12 Oct 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली का दौरा करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने रविवार देर रात पुलिस लाइन मैदान में व्यवस्थाएं देखीं। 

विज्ञापन
Officials inspected the arrangements for CM Yogi proposed program in Bareilly
पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

बरेली जोन के 500 ग्राम प्रहरियों का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यहीं से प्रदेश भर के ग्राम प्रहरियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। पुलिस लाइन मैदान में रविवार देर रात पंडाल को लगाने का काम लगभग पूरा हुआ। डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। डीएम एसएसपी ने निर्देश दिए कि सोमवार को ही कार्यक्रम तैयारी की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री आज आएंगे बरेली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 13 अक्तूबर को बरेली में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) और शिक्षक सम्मेलन प्रस्तावित है। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर दो दिवसीय दौरे पर आज शहर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 12 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे शाहजहांपुर से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस बरेली पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के साथ स्थानीय कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, बरेली में रहेगा। 13 को बरेली में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed