फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security arrangements for CM Yogi program in Bareilly

सीएम योगी कल बरेली में: ग्राम प्रहरियों को देंगे मानदेय वृद्धि की सौगात, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 12 Oct 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 12:26 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा करेंगे। पुलिस लाइन मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए बरेली जोन के नौ जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Tight security arrangements for CM Yogi program in Bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान पुलिस लाइन मैदान में पांच सौ ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहीं से प्रदेश भर के ग्राम प्रहरियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा भी करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए बरेली जोन के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में दस अपर पुलिस अधीक्षक, बीस सीओ और पचास इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही एक सौ अस्सी उपनिरीक्षक, पंद्रह सौ हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल भी शामिल हैं। दो सौ महिला कांस्टेबलों को भी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। पांच ट्रैफिक इंस्पेक्टर, बाईस ट्रैफिक उप निरीक्षक और एक सौ बीस ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: सीएम योगी के दौरे के संभावित मार्ग किए जा रहे दुरुस्त, आम लोगों की राह अनदेखी की शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन मैदान में लगा पंडाल 
कुल पांच पीएसी कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन मैदान में पंडाल लगाने का काम रविवार देर रात पूरा हो गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने सोमवार तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Trending Videos

Tight security arrangements for CM Yogi program in Bareilly
पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग

प्रभारी मंत्री का आगमन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर आज बरेली पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मंत्री शाहजहांपुर से सड़क मार्ग से होते हुए बरेली आएंगे। वह स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह और अधीर सक्सेना शामिल हैं।

ग्राम प्रहरियों का सम्मान
मुख्यमंत्री 13 अक्तूबर को ग्राम प्रहरी और शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे बरेली जोन के पांच सौ ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश भर के ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed