{"_id":"6abfbfece8f013403505002b","slug":"snake-bites-young-man-riding-a-bike-in-bareilly-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बाइक चला रहे युवक को सांप ने डसा, सीट के नीचे छिपा था, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बाइक चला रहे युवक को सांप ने डसा, सीट के नीचे छिपा था, हालत बिगड़ी
Fri, 02 Oct 2026 08:04 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:04 PM IST
बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाइक चला रहे युवक को सांप ने डस लिया। सांप उसकी बाइक की सीट में छिपा था। हालत बिगड़ने पर राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में बाइक चला रहे युवक को सांप ने डस लिया। सांप बाइक की सीट के नीचे छिपा था। दर्ज महसूस होने पर युवक ने बाइक रोकी। सीट में सांप देखकर उसके होश उड़ गए। राहगीरों ने युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अचानक तेज दर्ज हुआ
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी 42 वर्षीय सूर्य प्रकाश पाठक शुक्रवार सुबह बाइक से कालीबाड़ी मंदिर जा रहे थे। पटेल चौक से पहले अचानक उनकी जांघ में तेज दर्द और चुभन महसूस हुई। राहगीरों ने बाइक रोककर जांच की तो सीट के नीचे सांप छिपा दिखाई दिया। कुछ ही देर में बाइक बीच सड़क पर होने के चलते जाम की स्थिति बन गई।

राहगीरों ने युवक को पहुंचाया अस्पताल
लोगों ने बाइक को जमीन पर गिराकर डंडे से सांप को निकालने का प्रयास किया। दूसरी ओर राहगीरों की मदद से सूर्य प्रकाश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि मरीज के प्राथमिक परीक्षण के बाद वैक्सीन लगाई गई।