{"_id":"6a8b594dd4c42117fd093453","slug":"raksha-bandhan-10-discount-available-until-august-27-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147628-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : 27 अगस्त तक मिलेगी 10 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : 27 अगस्त तक मिलेगी 10 फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। मानसून को देखते हुए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं, राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 27 अगस्त तक 10 फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। सबसे खास बात है कि मात्र 10 रुपये में ही वाटरप्रूफ लिफाफे मिलेंगे।
भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। उप मंडलीय प्रभारी ज्ञानपुर अंगद यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर डाक विभाग ने बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाने की तैयारी की है। लिफाफे ज्ञानपुर उपमंडल के 14 उप डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लिफाफे का मूल्य 10 रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक राखी भेजने पर खर्च में 10 फीसदी तक छूट मिलेगी। वहीं दूसरी ओर ऊंज उप डाकघर की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंज मुंगरहा समेत अन्य परिषदीय स्कूलों में राखी का प्रचार-प्रसार किया गया।