फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun double murder case Inspector and Sub-Inspector found at fault in preliminary probe

बदायूं दोहरा हत्याकांड: प्रारंभिक जांच में दोषी मिले इंस्पेक्टर और दरोगा, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Mon, 24 Aug 2026 03:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 03:52 PM IST
सार
Register For Event

एचपीसीएल के दोहरे हत्याकांड में मूसाझाग थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र को बर्खास्त करने की सिफारिश की जा सकती है। हत्याकांड के बाद ये दोनों प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए थे। इनके खिलाफ विभागीय जांच तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Budaun double murder case Inspector and Sub-Inspector found at fault in preliminary probe
बदायूं दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बहुचर्चित एचपीसीएल के दोहरे हत्याकांड में मूसाझाग के तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र की बड़ी लापरवाही का खुलासा हो चुका है। मई में पूरी हुई प्रारंभिक जांच में दोषी मिलने के बाद अब विभागीय जांच और तेज हो गई है। सितंबर तक विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोषी इंस्पेक्टर और दरोगा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसमें इंस्पेक्टर और दरोगा को बर्खास्त करने की भी सिफारिश की जा सकती है। इधर, विभागीय जांच के बीच दोषी इंस्पेक्टर को बहाल करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में मारे गए हर्षित मिश्रा के परिजनों ने एसएसपी से बात कर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हत्याकांड में अभी प्रारंभिक जांच पूरी हुई है। इसकी रिपोर्ट मई में मिल गई थी। इसमें इंस्पेक्टर और दरोगा दोषी मिले। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए हैं। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


शिकायत पर नहीं की थी कार्रवाई 
हत्याकांड से पहले उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने थाने में आरोपी अजय प्रताप के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। लेकिन उस समय इंस्पेक्टर अजय कुमार ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायत को अनसुना कर दिया था। उप महाप्रबंधक ने इस मामले की शिकायत तत्कालीन एसएसपी और डीएम से कर सुरक्षा की भी मांग की थी। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी इंस्पेक्टर ने केवल धमकाने के आरोप में रिपोर्ट कर मामले को टालने का काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए, उन्हें विभागीय जांच में शामिल किया गया है। इसके साथ विभागीय जांच में मूसाझाग थाने में इंस्पेक्टर और दरोगा की तैनाती की भी जांच की जा रही है। वहीं, दोहरे हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में दोषी मिले निलंबित इंस्पेक्टर अजय कुमार को बहाल करने के मामले को लेकर अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि दरोगा धर्मेंद्र का निलंबन अभी तक जारी है। 

हर्षित के पिता ने एसएसपी से बात कर जताई आपत्ति 
हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा ने दोषी इंस्पेक्टर को बहाल करने को लेकर पुलिस अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एसएसपी से फोन पर बात कर बहाली पर आपत्ति जताई है, हर्षित के पिता ने बताया कि एसएसपी से फोन पर बात हुई तब उन्होंने कहा कि दोषी इंस्पेक्टर के परिजन मिले थे, उन्होंने आर्थिक तंगी की बात कही, इसलिए बहाल किया है। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड में पुलिस अफसरों का रवैया शुरुआत से खराब रहा है।

आज होगी न्यायालय में सुनवाई
एचपीसीएल प्लांट के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में सोमवार को जिला न्यायालय में जिला जज विवेक संगल की अदालत में सुनवाई होगी। इस दौरान मामले से जुड़े गवाहों के बयान होंगे। गवाह के बयान आगे की न्यायिक कार्रवाई में अहम हिस्सा बनाए जाएंगे। बता दें कि सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को आरोपी अजय प्रताप ने प्लांट में घुसकर उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट के दोहरे हत्याकांड में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मई में आई थी, अभी विभागीय कार्रवाई चल रही है। विभागीय कार्रवाई के बाद दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed