{"_id":"6a87308eb4eaa4da3e009ed6","slug":"an-atmosphere-of-celebration-in-the-family-has-now-given-way-to-the-silence-of-death-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-163228-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: परिवार में था जश्न का माहौल अब पसरा है मौत का सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: परिवार में था जश्न का माहौल अब पसरा है मौत का सन्नाटा
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मृतक धर्मावती का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। इकलौती पोती के पहले जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को दादा-दादी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
जिन रिश्तेदारों, परिचितों को खुशियों में शामिल होकर परिवार की खुशियों को बांटना था अब वह रिश्तेदार पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, पोती के जन्म दिन से एक दिन पहले दादी की मौत की घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।
बुधवार को गांव शेरपुर निवासी भगवान सिंह (58) और उनकी पत्नी धर्मवती (56) वर्ष की खेत की फेसिंग के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात में दंपती के शव गांव पहुंचे।
विज्ञापन
रात में ही दंपती का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे भोला ने बताया कि उनकी इकलौती संतान काम्या का बृहस्पतिवार को पहला जन्मदिन था। उनके माता, पिता पोती के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थे।
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। रिश्तेदारों, परिचितों को फोन कर निमंत्रण दे रहे थे। उनकी मां पोती के जन्मदिन पर घर पर होने वाले कीर्तन में शामिल होने के लिए कई दिनों से गांव की महिलाओं को निमंत्रण दे रही थीं।
बेटी के जन्मदिन को लेकर घर पर जश्न का माहौल था। मगर अचानक हुए हादसे ने उनके खुशियों को ग्रहण लगा दिया।
शांत स्वभाव के थे दंपती, सभी से व्यवहार था ठीक
ग्रामीण सुरेश, सतीश, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि दंपती बहुत ही शांत स्वभाव के थे। धर्मवत हसमुख मिजाज की थीं। वहीं, भगवान सिंह भी अपने काम से कम रखते थे। सुबह ही खेत पर चले जाते थे और दोपहर को लौटते थे और शाम को फिर अपने खेतों की को देखने के लिए जाते थे। उनके पास 25 बीघा जमीन है। वह सब्जी की खेती करते थे।