{"_id":"6a8731296a676f57bc06694c","slug":"ganga-in-spate-again-farmers-worried-as-water-advances-towards-the-khadar-region-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-163232-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा फिर उफान पर, खादर की ओर पानी बढ़ने से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा फिर उफान पर, खादर की ओर पानी बढ़ने से किसान चिंतित
विज्ञापन
अनूपशहर में घाट को पार कर गया गंगा में बढ़ा जलस्तर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर/अहार/नरौरा। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से अहार में कटान और अनूपशहर के सभी प्रमुख घाटों को जलस्तर पार कर गया है। खादर से पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते किसानों को फसलों व चारे की चिंता सताने लगी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाने के साथ लोगों को गंगा की खादर में न जाने का आह्वान किया है।
ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अमित किशोर ने बताया कि पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से अहार क्षेत्र में कटान जारी है। इसकी जद में एक सड़क भी आ गई। इसे देखते हुए यहां पर सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर के लाल महादेव और बबस्टर गंज घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह डूब गई हैं। जाह्नवीद्वार और मस्तराम घाट के प्लेटफॉर्म पर पानी बह रहा है। गंगा खादर के रूढ़, शेरपुर, बच्चीखेड़ा, तोरई, सिरौरा, हसनपुर, मुबारिकपुर और अहार गांवों के जंगलों तक पानी फैल गया है।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने खादर क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अनूपशहर तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम चालू कर दिया गया है। इसका मोबाइल नंबर 7088352320 है। प्रशासन ने पशुपालकों को सुरक्षा के लिहाज से गंगा किनारे और खादर के जंगलों की तरफ न जाने की चेतावनी दी है। प्रशासन बढ़ते जलस्तर पर निगाह बनाये हुए है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से 1.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर नरौरा गंगा बैराज गंगा नदी के जल स्तर में बीते 24 घंटे में लगभग बीस हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि के साथ बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,34,584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। हाल के बैराज पर नदी का जलस्तर अभी लो फ्लूड की श्रेणी में ही बना हुआ है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 से पानी की निकासी की जा रही है। जबकि गत दिवस बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,15,137 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही थी। जबकि बैराज से निकली जो कि एलसीसी नहर में 8099 एवं पीएलजीसी नहर में 6133 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।