{"_id":"6a87317966c0a2f20c0f861c","slug":"beo-inspected-the-school-irregularities-found-in-the-mid-day-meal-mdm-scheme-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-163234-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीईओ ने स्कूल में किया निरीक्षण, एमडीएम में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीईओ ने स्कूल में किया निरीक्षण, एमडीएम में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। सदर क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सुनहरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में प्रशासनिक लापरवाही, शैक्षणिक बदहाली और बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की है।
खंड शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडेय ने बुधवार को यह निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने विद्यालय के शौचालय को नियम विरुद्ध ध्वस्त कराया। सक्षम कमेटी के चिह्नांकन और आर्थिक मूल्यांकन के बिना इसे ढहाया गया।
एमडीएम पंजिका में 101 बच्चों का भोजन दर्ज था, पर मौके पर 78 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ने 12 लीटर दूध मंगवाने की बात कही, लेकिन केवल पांच लीटर दूध के पैकेट मिले। मानक के विपरीत खुले मसालों का भी इस्तेमाल हो रहा था।
विज्ञापन
निरीक्षण के दिन सत्र परीक्षा का प्रथम दिवस था। प्राथमिक स्तर पर मौखिक परीक्षा होनी थी, पर प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों के पास मूल्यांकन शीट नहीं थी। नामांकित 125 छात्रों में से केवल 78 बच्चे ही उपस्थित थे।
कक्षा चार की छात्रा हौसला पाठ से संबंधित प्रश्न का जवाब नहीं दे सकी। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की जांच व प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की रिपोर्ट मिल गई है। जल्द ही इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।