{"_id":"6a8a0635ef8561cac609b3b0","slug":"get-damaged-roads-repaired-immediately-sanjeev-gond-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153391-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं : संजीव गोंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं : संजीव गोंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले के प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य समय पर पूरे कराने, पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने और खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गईं सड़कों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
वहीं, सड़क और सेतु की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा पर पूरा कराने की हिदायत दी। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।
वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, एसपी आकाश पटेल और सीडीओ आर. जगत साईं समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।