फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sampurnanand Sanskrit University Seven-day application window counseling to be held over three days

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: सात दिन आवेदन का मौका, तीन दिन होगी काउंसिलिंग, ये दस्तावेज जरूरी

Mon, 24 Aug 2026 03:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 24 Aug 2026 03:54 PM IST
सार
Register For Event

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन का सात दिन तक का मौका है। इस कोर्स में तीन दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। काउंसिलिंग के समय ही एंटी रैगिंग शपथ पत्र जमा करना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Seven-day application window counseling to be held over three days
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री (बीलिब आईएससी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सात दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस कोर्स में तीन दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। विवि की ओर से काउंसिलिंग तिथि घोषित करने के साथ ही पढ़ाई और छात्रावास की फीस भी तय कर दी गई है। विवि में शैक्षणिक सत्र 2026–27 में बीलिब आईएससी में 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 1 से 3 सितंबर तक विवि की ओर से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक कागजातों के साथ ही एंटी रैगिंग संबंधी शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन


छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क 800 ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट गेटवे के जरिये जमा करना होगा। छात्रावास की सुविधा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा शुल्क के अलावा 100 छात्रावास आवेदन शुल्क देना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा: 22 लाख के लालच में सुपारी किलर ने की थी हत्या, पुलिस ने खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व निर्धारित तिथि 16 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र पूर्ण कर लिया है, उनके लिए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चलेगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर वांछित अभिलेखों, प्रवेश शुल्क के साथ उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को प्रवेश साक्षात्कार में सम्मिलित होने से वंचित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed