फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP's district executive committee announced.

Deoria News: भाजपा की जिला कार्यसमिति की हुई घोषणा

Fri, 21 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP's district executive committee announced.
देवरिया। लंबे इंतजार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद की तरफ से जारी सूची में 30 नामों को जगह मिली है। जिला उपाध्यक्ष पद पर आठ लोगों को जगह देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। महामंत्री पद पर भी तीन लोगों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

पार्टी ने इस बार विशेष रूप से आईटी विभाग पर फोकस किया है। शिवेश पाण्डेय को जिला आईटी संयोजक और रूपम पाण्डेय व दीपक श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है। मुख्य इकाई में जिला उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पाण्डेय, अजीत कुमार सिंह, जय बहादुर गौतम, अरविंद पाण्डेय, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, बबिता चौहान, योगेश प्रजापति व नागेश पति त्रिपाठी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

महामंत्री पद की जिम्मेदारी कन्हैया लाल राय, अजय सिंह और जितेंद्र सिंह सैंथवार को सौंपी गई है। राम जोखन निषाद, रामजी सिंह, रंजना देवी भारती, गोविंद चौरसिया, रवि प्रकाश कुशवाहा, माया विश्वकर्मा, डॉ. भानू प्रताप सिंह व डॉ. विनय कुमार राव को जिला मंत्री के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष का दायित्व हरेंद्र जायसवाल और सह कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता को दिया गया है। कार्यालय मंत्री मारकंडेय गिरी, जिला कार्यालय सह मंत्री विजय बेलदार और मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी को बनाया गया है। मीडिया सह संयोजक सत्यदेव मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार, सत्यम मणि को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed