फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP: Monkeys attack 10-year-old boy in Firozabad; child dies

यूपी: फिरोजाबाद में छत पर खेल रहे 10 साल के बच्चे पर बंदरों ने किया हमला, सीढ़ियों से गिरकर मासूम की मौत

Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
सार
Register For Event

हादसे के समय बच्चा दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक अभि के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
UP: Monkeys attack 10-year-old boy in Firozabad; child dies
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कंथरी में रविवार शाम बंदरों के हमले में सीढ़ियों से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक अभि के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


आरांव थाना क्षेत्र के गांव कंथरी निवासी अंकुश मजदूरी करते हैं। रविवार शाम को उनका बेटा अभि घर की छत पर खेल रहा था। इसी बीच अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह सीढ़ियों की ओर भागा लेकिन एक बंदर ने उस पर झपट्टा मार दिया। भागते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अभि को परिजन आनन-फानन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की देखरेख में लगभग दो घंटे तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद अभि की जान नहीं बच सकी और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत होते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed