फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Vigilance raids former MLA Mukesh Srivastava's brother's house again.

एनआरएचएम घोटाला : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर फिर विजिलेंस का छापा, सील हो चुका है मकान

Mon, 24 Aug 2026 03:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 24 Aug 2026 03:48 PM IST
सार
Register For Event

आय से अधिक संपत्ति और एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामलों में अयोध्या विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम  ने पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इसके पहले 20 अगस्त को मकान सील कर नोटिस लगाया गया था।

विज्ञापन
Gonda: Vigilance raids former MLA Mukesh Srivastava's brother's house again.
विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम ने छापा मारा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा शहर के जानकीनगर स्थित बहराइच के पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के मकान पर सोमवार सुबह एक बार फिर अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। तीन वाहनों से पहुंची आठ सदस्यीय टीम सुबह करीब आठ बजे से मकान के अंदर मौजूद है। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन


विजिलेंस की यह कार्रवाई पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों तथा एनआरएचएम घोटाले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी कर रही टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया से कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की। टीम के सदस्य गोपनीयता का हवाला देकर बातचीत से बचते रहे।
विज्ञापन


20 अगस्त को भी हुई थी छापेमारी, मकान किया गया था सील
इससे पहले 20 अगस्त को भी अयोध्या विजिलेंस की टीम ने इसी मकान पर छापेमारी की थी। उस दौरान मकान को सील कर दिया गया था। साथ ही एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें एक सप्ताह के भीतर दोबारा कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। इसी नोटिस के बाद सोमवार को विजिलेंस टीम फिर मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पिछली कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले थे। अब उन दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच के लिए टीम दोबारा मकान के अंदर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक जून में एनआरएचएम मामले में भेजे गए थे जेल
एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को बीते जून माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, उनके भाई अजय श्रीवास्तव, जो बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात बताए जाते हैं, के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर विजिलेंस में मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed