{"_id":"6a8740abaf71562569024339","slug":"rajiv-gandhis-birth-anniversary-celebrated-with-great-fanfare-gonda-news-c-100-1-slko1028-164631-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धूमधाम से मनाई राजीव गांधी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धूमधाम से मनाई राजीव गांधी की जयंती
Thu, 20 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। कंप्यूटर क्रांति और पंचायतीराज व्यवस्था के माध्यम से उन्होंने देश के गांवों तक विकास की पहुंच बनाने का काम किया। कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जलील खान, सैयद अब्दुल मुजीब, अजय रस्तोगी, निर्मला देवी, विवेकानंद शुक्ल, बेबी मिश्रा, मिस्बाह खान, संतोष कुमार दुबे, जैनुल आब्दीन खान, हरिराम वर्मा आदि मौजूद रहे।