फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: Brij Bhushan Singh says—Baba Ramdev should protest like a man this time; he shouldn't run away wearing a s

यूपी: गोंडा में बृजभूषण सिंह बोले- इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें बाबा रामदेव, आर-पार की लड़ाई लड़ें

Fri, 21 Aug 2026 06:22 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 06:22 PM IST
सार
Register For Event

बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा और उनसे आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने स्वदेशी से जुड़े दावों और नकली खाद्य पदार्थों के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने का स्वागत करते हुए देरी पर सवाल किया।

विज्ञापन
UP: Brij Bhushan Singh says—Baba Ramdev should protest like a man this time; he shouldn't run away wearing a s
बड़ा बयान - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा, इस बार उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। रामदेव स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे, लेकिन अब नकली उत्पादों तक पहुंच गए हैं। देश में नकली घी के चलन को लेकर रामदेव ही जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि रामदेव से कह दीजिएगा कि इस बार सिंदूर और टिकुली (बिंदी) और सलवार न पहनें। इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें और आर-पार की लड़ाई लड़ें। बाबा रामदेव का आंदोलन करना जरूरी है, क्योंकि उनकी शुरुआत स्वदेशी के नाम पर हुई थी।
विज्ञापन


दरअसल, बृजभूषण दोपहर करीब 2 बजे रघुकुल विद्यापीठ में प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने पांच ब्लॉक से आए 1000 से अधिक मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर लगाए गए यूपी सरकार के प्रतिबंध पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बृजभूषण बोले- सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद

बृजभूषण शरण ने कहा- अभी डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट एक रिपोर्ट आई थी। इसमें लिखा था कि जितना दूध पैदा होता है, उससे तीन गुना ज्यादा खपत है। अब जब डब्ल्यूएचओ ने कह दिया तो सही और बृजभूषण 20 साल से घूम-घूमकर कह रहे, तो कोई नहीं माना।

नकली तेल, नकली घी, नकली समोसा, लेकिन हमारी बात कोई नहीं मानता था। आप सोचो जहर बिक रहा है। मैंने सुना अभी यूपी सरकार ने कुछ खाद्य पदार्थों पर बैन लगाया है। सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन, अरे प्रभु, इतनी देर क्यों कर दी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed