{"_id":"6a889b027ff78c7afe06731c","slug":"amrit-bharat-express-will-run-from-august-27-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144066-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सूबेदारगंज से लोकमान्य टर्मिनल (मुंबई) के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा। रेलवे ने ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी है। ट्रेन के संचालन से जिले के लोगों को मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।
रेलवे की वेबसाइट के अनुसार ट्रेन संख्या 14121 प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 5:33 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 14122 प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य टर्मिनल से सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी और भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर रात 12:33 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा और चित्रकूट धाम कर्वी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 11 और स्लीपर श्रेणी के आठ कोच लगाए जाएंगे। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने साप्ताहिक ट्रेन के संचालन पर खुशी जताई है।