फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lumpy virus spreading in villages; 20 more cattle found infected.

Hapur News: गांवों में बढ़ रहा लंपी वायरस, 20 गोवंश और मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus spreading in villages; 20 more cattle found infected.
हापुड़। जिले में गोवंशों में लंपी वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण अब 25 गांवों तक पहुंच चुका है। रविवार को भी गांवों में पशुपालन विभाग की टीम पहुंची और गोवंशों की जांच की। इसके बाद उन्हें दवा दी गई। साथ ही संक्रमितों से अन्य दूसरे गोवंशों को अलग रखने की सलाह दी गई। इसके अलावा गोवंशों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारी अभी तक 120 गोवंशों का इलाज कर चुके हैं। इनमें से 50 से अधिक गोवंश अभी तक उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। साथ ही गोवंशों के बीमारी से घाव भी उपचार के बाद कम हो गए हैं। वहीं, अब तक 140 के करीब संक्रमित गोवंश मिल चुके हैं। शेष का उपचार शुरू कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए रविवार को सीवीओ डॉ. ओपी मिश्रा के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर गोवंशों की जांच और निगरानी कर रही हैं। संक्रमित गोवंशों को दूसरे पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, अब गांव मीरपुर कलां, शेखपुर, धनौरा, मलकपुर, बनखंडा, नली हुसैनपुर, बक्सर, फुल्डेहरा, बड्ढा, मुरादपुर, सिंभावली, सैना, नवादा, भोवापुर, सिखैड़ा, सिकंदरपुर काकोड़ी, लुखराड़ा, नूरपुर, बछलौता, चमरी, सबली, पिलखुवा, खेड़ा और परतापुर आदि में संक्रमित गोवंश मिले हैं। इनके अलावा अन्य गांवों में भी गोवंशों की जांच की गई है, जिनकी रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। वहीं, इन गांवों में बीमारी को अन्य पशुओं में फैलने से रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभी तक जिले में किसी गोवंश की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. ओपी मिश्रा का कहना है कि इस बार वायरस कमजोर है। इसलिए गोवंश उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। गांवों में टीमें जाकर लगातार उपचार कर रही हैं। उपचार के बाद 50 से ज्यादा गोवंश ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed