फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ahoi Ashtami today

अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रखेंगी व्रत, 78 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
सार
Register For Event

अहोई अष्टमी का व्रत मातृत्व, श्रद्धा और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन अहोई माता की पूजा और तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
Ahoi Ashtami today
अहोई अष्टमी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताएं अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर को रखेंगी। अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और शाम को तारों को अर्घ्य देकर संतान की मंगलकामना करेंगी।

विज्ञापन


भागवताचार्य आचार्य सीपूजी महाराज ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत मातृत्व, श्रद्धा और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन अहोई माता की पूजा और तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस वर्ष अष्टमी तिथि एक नवंबर को दोपहर 2:51 बजे शुरू होकर दो नवंबर को दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी। 
विज्ञापन


78 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 6:54 बजे तक है। तारों के दर्शन शाम लगभग 5:22 से छह बजे के बीच होंगे। आचार्य सीपूजी ने बताया कि माताएं अपनी पारिवारिक परंपरा और शास्त्रीय विधान के अनुसार पूजा-अर्चना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed