{"_id":"6abf3a9d2565c9da5e03a7d1","slug":"census-2027-second-phase-from-dec-1-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027: दूसरा चरण 1 दिसंबर से होगा शुरू, 16 नवंबर से होगी स्व-गणना, पूछे जाएंगे 40 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027: दूसरा चरण 1 दिसंबर से होगा शुरू, 16 नवंबर से होगी स्व-गणना, पूछे जाएंगे 40 सवाल
Fri, 02 Oct 2026 10:34 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:34 AM IST
हाथरस में जनगणना-2027 की तैयारी तेज हो गईं हैं। फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 1-3 अक्टूबर और 5-7 अक्टूबर तक है। जनगणना किट वितरित की गईं और स्व-गणना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जनगणना 2027
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को हाथरस के कलक्ट्रेट सभागार में फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जानकारी दी गई कि जनगणना में 40 सवाल पूछे जाएंगे। 16 नवंबर से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और गोपनीयता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना किट भी वितरित की।
विज्ञापन
उन्होंने स्व-गणना को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षित और युवा वर्ग को अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाए। विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने और गांवों व वार्डों में स्व-गणना का डेमो कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
40 सवालों से जुटाई जाएगी जानकारी
एडीएम वि./रा. प्रशांत तिवारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति और राष्ट्रीयता के साथ धर्म, अनुसूचित जाति/जनजाति/जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता और शिक्षा से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा रोजगार, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि, प्रवास, जन्म स्थान, स्थायी पता, प्रजनन संबंधी जानकारी, मोबाइल, आधार, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विवरण भी दर्ज किए जाएंगे।
1 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगा द्वितीय चरण
एडीएम ने बताया कि द्वितीय चरण में जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एक से तीन अक्तूबर और पांच से सात अक्तूबर तक होगा।