{"_id":"6abf6ab7405a4b7e330d4110","slug":"sikandrarao-canter-hits-bike-woman-dead-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: केंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, हादसे में बची बच्ची रोते हुए पुकार रही- मम्मी कहां हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: केंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, हादसे में बची बच्ची रोते हुए पुकार रही- मम्मी कहां हो
Fri, 02 Oct 2026 01:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:57 PM IST
सिकंदराराऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास भीषण हादसा। पीछे से आए अज्ञात कैंटर ने स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मारी, बाइक पर गौरव, उसकी भाई की पत्नी और ढाई साल की भतीजी थीं। महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका कुमकुम, हादसे में बची काव्या को गोद मे लेकर रोता उसका ताऊ रूप सिंह
- फोटो : फाइल फोटो व संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ में शुक्रवार सुबह एटा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम उमरावपुर के पास अज्ञात केंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका जेठ गौरव घायल हो गया, जबकि ढाई वर्षीय बच्ची काव्या सकुशल बच गई।
विज्ञापन
यह हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। गौरव अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से एटा की ओर जा रहा था। उसके साथ उसकी भाभी कुमकुम और ढाई वर्षीय भतीजी काव्या भी थीं। कुमकुम की उम्र 20 वर्ष थी और वह भूपसिंह की पत्नी थीं। जैसे ही वे ग्राम उमराव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात केंटर वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद केंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
जेठ और बच्ची सकुशल बचे
कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौरव पुत्र रामसिंह निवासी जिस्मी, कोतवाली देहात, एटा का रहने वाला है। गौरव ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे हाथ-पांव में मामूली चोटें आईं। कुमकुम पहिये से कुचली जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई थीं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी गोद में बैठी बच्ची काव्या को चमत्कारिक रूप से कोई चोट नहीं आई। सकुशल बची बच्ची रो-रोकर बार-बार यही पूछ रही है कि मम्मी कहां हो।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कुमकुम के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात केंटर वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
परिवार में छाया मातम
हादसे की खबर मिलते ही मृतका कुमकुम के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में मातम का माहौल छा गया है। छोटी बच्ची काव्या के सकुशल बचने से थोड़ी राहत मिली है। पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।