{"_id":"6aba07329f405dd2850e0987","slug":"peepal-tree-falls-on-kotwali-bridge-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रात में बारिश के बीच पुल पर गिरा पीपल का पेड़, बड़ा हादसा टला, यातायात हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रात में बारिश के बीच पुल पर गिरा पीपल का पेड़, बड़ा हादसा टला, यातायात हुआ बाधित
Mon, 28 Sep 2026 11:51 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:51 AM IST
हाथरस में शनिवार रात बारिश के बीच कोतवाली सदर के सामने पुल पर पीपल का पेड़ गिर गया। दिन में इस पुल से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, रात होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बारिश के बाद देर रात ओवरब्रिज पर गिरा पीपल का पेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारिश के बीच शनिवार रात हाथरस कोतवाली सदर के सामने स्थित पीपल का पेड़ पुल पर गिर गया। दिन में इस पुल से होकर बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। गनीमत रही कि रात होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पेड़ की टहनियों से आधी सड़क बाधित हो गई, जिससे रविवार की सुबह पुल पर जाम लग गया। यातायात व कोतवाली सदर पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए टहनियों को तोड़कर सड़क से हटाया।
विज्ञापन
दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पेड़ को मशीनों से कटवाकर कब्जे में ले लिया। यह पेड़ काफी समय से सूखा हुआ था। बगल में नाला होने के कारण भी जड़ें गल चुकी थीं।
विज्ञापन