{"_id":"6a8a0d7718d30f5a810676f4","slug":"surveillance-at-the-dauji-fair-will-be-conducted-using-drone-and-ai-technology-hathras-news-c-56-1-hts1004-153150-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दाऊजी मेले में ड्रोन व एआई तकनीक से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दाऊजी मेले में ड्रोन व एआई तकनीक से होगी निगरानी
Sun, 23 Aug 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था में इस बार आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मेला परिसर और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही एआई तकनीक युक्त कैमरों के माध्यम से नजर रखने की तैयारी है।
प्रमुख स्थानों पर वाच टावर बढ़ाए जाएंगे, जहां से पुलिसकर्मी दूर तक नजर रख सकेंगे। मीना बाजार व मेला पंडाल में कार्यक्रम के दौरान विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी पर मेले का अनौपचारिक शुभारंभ होगा। इसके बाद बलदेव छठ पर 115वें मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
मेला शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। पुलिस प्रशासन का मुख्य जोर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, आग से सुरक्षा और मेला परिसर की निगरानी पर रहेगा। मेले में हर वर्ष जिले के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती का खाका तैयार किया जा रहा है। मेला क्षेत्र के आकार और अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर पड़ोसी जिलों से अगले सप्ताह अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की जाएगी। अभी संख्या निर्धारित की जा रही है।
बनेंगे हाईड्रेंट प्वाइंट, दमकल बढ़ेंगी
मेले में आग से सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष जोर है। दुकानों, झूलों और अस्थायी प्रतिष्ठानों के बीच पर्याप्त दूरी, आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता और दमकल वाहनों की पहुंच के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पंडाल में के आगे जगह छोड़ी जाएगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। हाईड्रेंट प्वाइंट लगाए जाएंगे, जिससे दमकल को पानी लेने में दिक्कत न हो। इसके साथी बड़े फायर टेंडर के साथ संकरे बाजार के लिए मोटरबाइक मुस्तैद रहेंगी।
रूट डायवर्जन का प्लान हो रहा तैयार
पुलिस प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को भी चिह्नित कर लिया गया है। उसी के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन का प्लान तैयार किया जा रहा है।
सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर का भ्रमण कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर पुलिस बल की आवश्यकता देखी जा रही है। इस आधार पर अगले सप्ताह पड़ोसी जनपदों से फोर्स मांगा जाएगा। वाच टावर बढ़ाए जा रहे हैं। कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी विभागों के साथ समन्वय कर सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन और बिजली व्यवस्था का विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी