फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Know the full traffic plan before heading out today.

Kannauj News: आज निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक प्लान

Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Know the full traffic plan before heading out today.
कन्नौज। सावन के अंतिम सोमवार पर महादेवी घाट में आस्था का संगम देखने को मिलेगा। गंगा स्नान और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था रविवार शाम से ही लागू कर दी है। भीड़ और जाम से निपटने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में महादेवी घाट और हरदोई की ओर जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक प्लान जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था रविवार शाम से लागू कर दी गई है, जो सोमवार रात तक प्रभावी रहेगी। महादेवी घाट मार्ग पर नीली कोठी बैरियर के आगे केवल एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। परिवहन निगम के एआरएम दिनेश यादव ने बताया कि भक्तों की सुविधा और मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने के लिए हरदोई रूट की करीब 15 रोडवेज बसों को कुसुमखोर मार्ग से संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


कुसुमखोर से जाने पर बढ़ जाता किराया
महादेवी घाट मार्ग से हरदोई जाने का रोडवेज किराया 81 रुपये है जबकि कुसुमखोर होकर जाने वाली बसों में यात्रियों को 93 रुपये किराया देना पड़ता है। यानी डायवर्जन के कारण यात्रियों पर 12 रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
-बेला तिराहा बैरियर : भारी वाहन रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग से जाएंगे।
-मल्लावां तिराहा बैरियर : हरदोई से आने वाले वाहन एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़े जाएंगे।
-हरदोई मोड़ बैरियर : भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
-बख्शीपुरवा बैरियर : निजी चार पहिया वाहन यहीं रोके जाएंगे।
-आयशा पेट्रोल पंप बैरियर : डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
-नीली कोठी बैरियर : केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी।
-रोडवेज बसें : कुसुमखोर मार्ग से संचालित होंगी।

यहां होगी पार्किंग
-आयशा पेट्रोल पंप : बसें, डीजे वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली।
-नीली कोठी : बाइक, कार और अन्य हल्के वाहन।
-मंसाराम के मकान के सामने : डीजे और चार पहिया वाहन।
-पंचायत भवन के सामने : बड़े वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली।
-हरदोई मोड़ के पास : आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed