{"_id":"6a870e0a5361e6d3c80110d3","slug":"kannauj-engineering-students-create-a-ruckus-over-non-receipt-of-scholarships-stage-a-sit-in-on-campus-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साए इंजीनियरिंग छात्रों का'हंगामा: परिसर में धरना, मंत्री को बुलाने की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साए इंजीनियरिंग छात्रों का'हंगामा: परिसर में धरना, मंत्री को बुलाने की मां
Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति न मिलने से आक्रोशित छात्रों के सब्र का बांध आखिरकार गुरुवार को टूट गया। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
20 से ज्यादा बार गुहार, फिर भी सुनवाई नहीं
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक को 20 से अधिक बार पत्र सौंप चुके हैं। इसके बावजूद दो महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रवृत्ति न मिलने से आर्थिक तंगी के कारण उनका पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
'मंत्री आएं और लिखित आश्वासन दें'
आक्रोशित छात्रों की मांग है कि समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे, उनकी परेशानी सुनें और छात्रवृत्ति दिलाने का लिखित आश्वासन दें। छात्रों ने दोटूक कहा कि केवल मौखिक दिलासे से काम नहीं चलेगा, जब तक ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगे।
अधिकारियों की मनाैव्वल रही बेअसर
हंगामे और धरने की सूचना मिलते ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। फिलहाल कैंपस में तनाव और हलचल का माहौल बना हुआ है।