{"_id":"6a8b03fcc4c8f1ecc30326c6","slug":"kanpur-consumer-enraged-over-electricity-disconnection-slaps-employee-report-filed-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिजली कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता भड़का, कर्मचारी को जड़े थप्पड़, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिजली कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता भड़का, कर्मचारी को जड़े थप्पड़, रिपोर्ट
Sun, 23 Aug 2026 08:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:03 PM IST
Kanpur News: नरवल में वर्षों से बिजली का बिल बकाया होने पर चार दिन पहले कनेक्शन काटा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नरवल थाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई वर्षों से बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ता ने शनिवार दोपहर राजस्व वसूली के लिए पहुंचे विद्युत विभाग के सरकारी कर्मचारी को टौंस चौराहे पर रोक लिया। कनेक्शन काटने को लेकर कहासुनी के बाद कर्मचारी को पीटा। पीड़ित की तहरीर पर नरवल पुलिस ने उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नगरा निवासी रामकुमार विद्युत विभाग के मड़िलवा (नरवल) कार्यालय में कर्मचारी हैं। रामकुमार के मुताबिक टिकरा चौहान निवासी और वर्तमान में टौंस चौराहा पर रहने वाले पंकज पांडेय के पिता के नाम पर कई वर्षों से बिजली बिल बकाया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चार दिन पहले बिजली कनेक्शन काट दिया। रामकुमार के मुताबिक शनिवार दोपहर वह विभागीय राजस्व वसूली के काम से टौंस चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन
तभी पंकज ने रोकर बिजली कनेक्शन काटने को लेकर गालीगलौज करते हुए कई थप्पड़ मारे और धमकाया गया। घटना के समय विद्युत विभाग का संविदाकर्मी नरेंद्र उर्फ वैध भी रामकुमार के साथ था। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।