{"_id":"6a8b3ad6c9bab5f1080d9303","slug":"student-breaks-down-before-police-says-the-uncle-is-very-bad-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान निकला पिता का मित्र: पुलिस के सामने फफक पड़ी छात्रा, बोली- अंकल बहुत गंदे..., करते हैं अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान निकला पिता का मित्र: पुलिस के सामने फफक पड़ी छात्रा, बोली- अंकल बहुत गंदे..., करते हैं अश्लीलता
Mon, 24 Aug 2026 10:41 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:41 AM IST
Kanpur News: चमनगंज में पिता के मित्र ने अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया था। छात्रा पुलिस के सामने फफक पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमनगंज में मित्र की बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर रुपये मांगने के मामले में रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। इस दौरान वह फफक पड़ी। बोली, अंकल बहुत गंदे हैं...। मैं उससे वीडियो डिलीट करवाने को कहती थी वो मुझसे अश्लील बात करता था। ऐसा लग रहा था कि मैं जान दे दूं...। पिता की मौत के बाद परिवार को भी देखना था इसीलिए उसे परिजन से रंगे हाथों पकड़वाया। हालांकि, पुलिस ने समझौता करा आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता को आज मजिस्ट्रेट के सामने कलम बंद बयानों के लिए पुलिस पेश कर सकती है।
चमनगंज निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए बताया था कि जुलाई माह में उसके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें उसका नहाते हुए वीडियो था। इसके साथ मैसेज लिखा था कि एक लाख दो नहीं तो वायरल कर दिया जाएगा। डर के चलते छात्रा ने आरोपी की बताई जगह पर 15 हजार रुपये और अपनी सोने की चेन दे दी।

छात्रा के मुताबिक कुछ दिन बाद पिता के मित्र तौफीक उर्फ सानू ने अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वह वीडियो डिलीट करवा देगा। इस दौरान आरोपी सानू छात्रा से दूसरे नंबर से अश्लील बातें करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने लगा। थक हार कर छात्रा ने परिजन को पूरी बात बताई। जाल बिछा कर बीती 12 अगस्त को छात्रा मोतीझील में मिलने के लिए पहुंची तो वहां आरोपी तौफीक उर्फ सानू ही निकला।
परिजन ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने समझौता करा कर उसे जाने दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। शनिवार देर शाम आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएगे जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पिता की तरह देखती थी वो हैवान निकला
छात्रा ने बताया कि साल की शुरुआत में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद अंकल ने ढाढ़स बंधाया। ऐसा लगता था कि पिता का साया उठने के बाद कोई है जो उसे महफूज रखेगा लेकिन क्या पता था कि वह हैवान निकलेगा। घर आने-जाने के दौरान अश्लील वीडियो बना लेगा और ब्लैकमेल करेगा।