सावन सोमवार: बिठूर के गंगा घाटों पर आधी रात से सुरक्षा, डीसीपी ने नाव से लिया जायजा
Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए। गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिसकर्मियों ने घाटों पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं से निर्धारित सीमा में ही स्नान करने की अपील की। रविवार आधी रात से ही बिठूर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी भी रविवार देर रात बिठूर पहुंच गए। उन्होंने नाव से गंगा के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
नाव से घाटों का लिया जायजा
डीसीपी पश्चिम ने नाव से विभिन्न घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम देखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गंगा में स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जाने पाए। इसके लिए लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
श्रद्धालुओं से व्यवहार का भी रखा ध्यान
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। किसी भी श्रद्धालु के साथ गलत या अभद्र व्यवहार न किया जाए।
सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। घाटों के साथ आसपास के मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।