फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wrestling player travelling in car dies in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में कार सवार कुश्ती खिलाड़ी की माैत

Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Wrestling player travelling in car dies in road accident
तुर्कपट्टी। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर तेंदुआ मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार होनहार कुश्ती खिलाड़ी 16 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं का आयुष यादव घरेलू कार्य से बुधवार की शाम पटीदार की गाड़ी लेकर कसया की तरफ जा रहे थे। तेंदुआ प्राथमिक विद्यालय के समीप सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आयुष परिवार के इकलौते पुत्र थे। शारीरिक सौष्ठव और कुश्ती प्रतिभा के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान थी। वह कसया के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई के साथ पास के अखाड़े में कुश्ती का प्रशिक्षण लेते थे। पिता के छोटे से डेयरी फार्म के कार्यों में सहयोग करते थे। होनहार खिलाड़ी की असमय मौत से पिता व्यास यादव, माता तथा उनकी दो छोटी बहनों सहित पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बृहस्पतिवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed