फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Double Decker Bus Crashes into Container on Yamuna Expressway Woman Dies

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बस, एक महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

Mon, 19 Oct 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 12:42 PM IST
सार
Register For Event

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी किरण कुमारी की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हुए।

 

विज्ञापन
Double Decker Bus Crashes into Container on Yamuna Expressway Woman Dies
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन



यह हादसा सोमवार की सुबह करीब 5 बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के पास हुआ। लखनऊ से दिल्ली के लिए सवारियां लेकर जा रही बस, जिसमें करीब पांच दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मी और सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों में प्रेमचंद मौर्य, अजहर खान, लालमणि जायसवाल, किरण कुमारी, प्रियंका मौर्य, सौरभ, विशाल और उत्कर्ष मिश्रा शामिल हैं। सभी घायलों को नौहझील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान किरण कुमारी पत्नी लालमणि निवासी दिल्ली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतक किरण कुमारी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस द्वारा उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यार्ड में खड़ा करा दिया गया है, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed