फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anti-Corruption Team Catches Dairy Training Institute Principal Taking ₹1.35 Lakh Bribe

मेरठ: एंटी करप्शन की कार्रवाई, 1.35 लाख रुपये रिश्वत लेते प्राचार्य रंगे हाथ पकड़ा

Mon, 24 Aug 2026 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
Register For Event

मेरठ के परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्य वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। टीम ने मौके पर कार्रवाई कर प्राचार्य का मेडिकल कराया।

विज्ञापन
Meerut: Anti-Corruption Team Catches Dairy Training Institute Principal Taking ₹1.35 Lakh Bribe
मेरठ में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एंटी करप्शन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्य वंदना सिंह को 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। कार्रवाई परतापुर के गंगोल रोड स्थित पराग कैटल फील्ड परिसर में स्थित संस्थान में की गई। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर प्राचार्य को कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ा।

विज्ञापन


रिश्वत मांगने की मिली थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, संस्थान की प्राचार्य वंदना सिंह के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

विज्ञापन

संस्थान पहुंची एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम
सोमवार को एंटी करप्शन विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य वंदना सिंह को 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

मेडिकल के बाद कार्रवाई जारी
एंटी करप्शन टीम की प्रभारी अर्चना सिंह और दुर्गेश के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने प्राचार्य वंदना सिंह का चिकित्सीय परीक्षण कराया और इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मामले की जांच जारी
एंटी करप्शन विभाग की टीम रिश्वत से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शिकायत, रिश्वत की रकम और मौके पर हुई कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed