{"_id":"6a8af44cb0ffc5276105ac52","slug":"youth-from-backward-classes-will-receive-four-months-of-training-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-178942-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर होगा। इसमें एक माह का सैद्धांतिक और तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि टेलरिंग सहित गैर तकनीकी ट्रेडों के लिए अभ्यर्थी को लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना जरूरी है, जबकि तकनीकी ट्रेडों के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि योजना की जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड में संपर्क किया जा सकता है।