{"_id":"6a875b39e0c8db9644079cc7","slug":"railways-pasted-eviction-notices-on-137-shops-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-182244-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 137 दुकानों पर रेलवे ने चस्पा कराए बेदखली के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 137 दुकानों पर रेलवे ने चस्पा कराए बेदखली के नोटिस
Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा। नगर में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता दीपक शर्मा ने बृहस्पतिवार को रेलवे भूमि पर बनी 137 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काबिज लोगों को बेदखल करने के लिए वहां बेदखली अधिनियम 1971 की धारा 4 के तहत कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
वरिष्ठ खंड अभियंता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल मुख्यालय में अवैध दुकानों का यह मामला काफी समय से लंबित था। इस मामले में 137 कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर उन्हें सात दिन के भीतर मुरादाबाद मंडल के संपदा अधिकारी के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना है कि तय समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर रेल प्रशासन आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से अपने स्तर से अवैध दुकानें और प्रतिष्ठान ढहा देगा। रेलवे की इस कार्रवाई से संबंधित दुकानदारों में अफरा-तफरी हो गई है। उनका कहना है कि वे सभी लंबे समय से दुकानों से अपनी आजीविका चला रहे हैं और बेदखली की कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी और आवास का संकट हो जाएगा। संवाद