{"_id":"6a8b4568e1553d09a005b84f","slug":"trains-fully-booked-passengers-increasingly-turning-to-buses-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163440-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों का बसों की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों का बसों की ओर बढ़ा रुझान
Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन व अन्य त्योहारों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। कई ट्रेनों में 31 अगस्त तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है।
तत्काल कोटे में भी टिकट नहीं मिलने से लोगों को यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। दिल्ली जाने वाले रजनीश को ट्रेन में सीट नहीं मिली तो बस से सफर करना पड़ा। जम्मू जाने वाले राघव ने पहले बस से लखनऊ जाकर वहां से ट्रेन पकड़ने की योजना बनाई है। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों का संचालन बढ़ा दिया है। डिपो की 95 निगम बसों को संचालन में लगा दिया गया है। इसके अतिरिक्त 62 अनुबंधित बसें भी स्थानीय और लंबी दूरी के मार्गों पर चल रही हैं। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे मार्गों पर मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
क्रमवार चलेंगी बसें
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि बसों को निर्धारित समय पर रूटों पर भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन पर सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार क्रमवार बसें चलेंगी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। बहनों के लिए अभी कोई विशेष आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।