{"_id":"6a8943b12f46fa8e3e0d16d3","slug":"champawat-police-created-awareness-through-song-to-prevent-cyber-fraud-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चंपावत पुलिस का अनोखा अंदाज, गीत के जरिए साइबर ठगी से बचने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चंपावत पुलिस का अनोखा अंदाज, गीत के जरिए साइबर ठगी से बचने का दिया संदेश
Sat, 22 Aug 2026 12:07 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:07 PM IST
चंपावत पुलिस ने पुलिसकर्मी और क्रिकेटर कौशल उप्रेती के जरिए एक जागरूकता गीत 'जागते रहो' गाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत पुलिस ने आम जनता को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखा और सुरीला तरीका अपनाया है। पुलिस के जवान और क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने एक विशेष गीत गाकर लोगों से सावधान रहने और साइबर ठगों के जाल में न फंसने की अपील की है।
विज्ञापन
जागते रहो, तुम जागो जागते रहो गीत के मुख्य बोलों के जरिए लोगों को लगातार सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया है। ओटीपी साझा न करें, वरना ठगी का शिकार होना पड़ सकता है। डिजिटल अरेस्टिंग से सावधान आजकल बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के तरीकों पर चिंता जताते हुए इससे बचने की सलाह दी गई है। वीडियो के अंत में संदेश देते हुए बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है या कोई संदेह होता है, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है या नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन