{"_id":"6a8ae50b9e4cec9e960c46b2","slug":"allegation-of-engaging-in-sexual-relations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153045-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शादी का झांसा देकर नेत्रहीन महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शादी का झांसा देकर नेत्रहीन महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के ध्यानार्थ...
- न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू
- पुलिस पर भी लगाया शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक नेत्रहीन महिला ने कोर्ट के आदेश पर बिजनौर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन साल से शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में फोन के माध्यम से बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र निवासी दीपक सैनी से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद उसने शादी का वादा किया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसका कई बार यौन शोषण किया।
आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर 2025 को हरिद्वार की एक धर्मशाला में कमरा लेकर भी उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि दीपक को उसके नेत्रहीन होने की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने शादी का भरोसा देकर उसे ऋषिकेश और अन्य स्थानों पर साथ ले जाकर वहां भी उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में शारीरिक स्थिति और रूप-रंग को लेकर अपमानित करते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया। मामले में पुलिस को कई बार शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे परेशान किया गया। दो मार्च 2026 को उसे और उसके परिवार के लोगों को थाने बुलाया।
आरोप है कि वहां उसे डराया-धमकाया गया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप लगाया कि उसकी नेत्रहीनता का फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मियों ने उससे सादे कागजों पर अंगूठा लगवाया और उसके पिता के हस्ताक्षर कराए। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार को वापस भेज दिया।
आरोप है कि किरतपुर थाने से दो पुलिसकर्मियों से कॉल कराकर उसे व उसके परिवार को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।