{"_id":"6a8b004ae1a937d04f08bae2","slug":"differences-resolved-within-the-ex-servicemen-service-council-pledge-taken-for-unity-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125994-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद में दूर हुए मतभेद, एकजुटता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद में दूर हुए मतभेद, एकजुटता का लिया संकल्प
Sun, 23 Aug 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याएं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने का निर्णय
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला पौड़ी गढ़वाल की बैठक रविवार को घमंडपुर में हुई। बैठक में छह सितंबर को प्रस्तावित प्रांतीय वार्षिक बैठक की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रांतीय वार्षिक बैठक में दिल्ली से उत्तराखंड प्रभारी मेजर जनरल राजीव गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत शामिल होंगे। पूर्व सैनिकों की समस्याएं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने के साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी। बैठक में संगठन के गठन को लेकर पूर्व में रहे मतभेदों पर भी चर्चा हुई। गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने बताया कि वर्ष 1991-92 में संगठन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नाम से संचालित था। वर्ष 2001-02 में उन्हें कोटद्वार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। बाद में मतभेद उत्पन्न हुए, जिन्हें प्रांत सचिव के प्रयासों से दूर किया गया।
बैठक में अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुलवीर सिंह रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन जीएम धस्माना, हंसवंत सिंह बिष्ट, सीपी धूलिया, सीपी डोबरियाल, सेवानिवृत्त नायक डॉ. सुंदर लाल जोशी और महासचिव सूबेदार मेजर सतीश जोशी आदि मौजूद रहे।