फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rumours of ghosts create panic in women inter college Banbhoolpura haldwani

हल्द्वानी के कॉलेज में 'भूत' का खौफ: यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं में मची भगदड़, स्कूल प्रशासन ने दी छुट्टी

Mon, 24 Aug 2026 12:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 PM IST
सार
Register For Event

बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान एक छात्रा के चीखने से भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और अफवाह से इनकार करते हुए स्कूल में छुट्टी कर दी।

विज्ञापन
Rumours of ghosts create panic in women inter college Banbhoolpura haldwani
भूत-प्रेत की अफवाह से महिला इंटर कॉलेज में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान भूत-प्रेत की अफवाह से छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कॉलेज में  कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं को चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसी दौरान एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं सहम गईं और डर की वजह से रोने लगीं। देखते ही देखते स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई।

विज्ञापन


अफवाह से परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत फैल गई और कक्षाओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है। हालात सामान्य करने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed