{"_id":"6a8b48666f5577c8c5007644","slug":"five-accused-arrested-in-protected-animal-slaughter-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1049332-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संरक्षित पशु कटान मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संरक्षित पशु कटान मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संरक्षित पशु कटान और अवशेष सार्वजनिक स्थल पर मिलने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
21 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में शिवगढ़ मार्ग पर संरक्षित पशु के अवशेष बरामद हुए थे। इस पर ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इस दौरान पुलिस ने रविवार को एक ठिकाने पर छापा मारकर आरोपी शमीम कुरैशी व वसीम निवासी सुल्तानपुर और मोबिन, मेहताब व तासीन निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।