फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar won the trophy in both men's and women's boxing categories.

Udham Singh Nagar News: बॉक्सिंग के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ऊधमसिंह नगर ने जीती ट्राॅफी

Thu, 20 Aug 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar won the trophy in both men's and women's boxing categories.
रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 अगस्त से चल रही 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक वाहिनी, पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ऊधमसिंह नगर ने ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

समापन समारोह में आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। एसएसपी और आयोजन सचिव अजय गणपति ने उनका स्वागत किया। मार्चपास्ट के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। बॉडी बिल्डिंग में 40वीं वाहिनी पीएसी ने बाजी मारी। आर्म रेसलिंग के पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम रही। आईजी निवेदिता कुकरेती ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल पुलिसकर्मियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। सफल आयोजन के लिए उन्होंने ऊधमसिंह नगर पुलिस को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed