{"_id":"6a880e51d9d71bf52206360c","slug":"gangster-vinod-panu-alias-kana-shot-dead-14-rounds-fired-in-court-premises-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोलियों से हत्या, कोर्ट परिसर में 14 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोलियों से हत्या, कोर्ट परिसर में 14 राउंड फायरिंग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 21 Aug 2026 02:08 PM IST
Link Copied
हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस हमले में उसके दो साथियों को भी गोलियां लगीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। अधिवक्ता, कोर्ट में मौजूद लोग और विभिन्न मामलों के सिलसिले में पहुंचे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान करीब 14 राउंड फायरिंग हुई। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन विनोद पानू के साथियों ने एक आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोली लगने से घायल विनोद पानू और अन्य घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद पानू उर्फ काणा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों के आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।